नागपाड़ा पुलिस की जबरदस्त कार्रवाई – 12 घंटे में ₹3 करोड़ के 3000 ग्राम सोने की बरामदगी, 5 आरोपी गिरफ्तार।

मुंबई; मुंबई के नागपाड़ा इलाके में 12 जून 2025 की सुबह करीब 8:30 बजे एक व्यापारी से 3000 ग्राम सोने से भरा बैग जबरदस्ती छीन लिया गया। चार अज्ञात आरोपियों ने शिकायतकर्ता और उनके भतीजे पर लोअर परेल के रास्ते में हमला कर बैग लेकर फरार हो गए। उस बैग में लगभग ₹2.55 करोड़ की कीमत का सोना था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए नागपाड़ा पोलिस ठाणे में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। माननीय पोलिस स उपायुक्त (अपराध अन्वेषण) और माननीय पुलिस उपायुक्त (परिमंडल-3) के मार्गदर्शन में तत्काल जांच दल गठित किए गए।

सिर्फ 12 घंटे के भीतर इस मामले में कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार करने में पोलिस को सफलता मिली। खास बात यह रही कि चोरी हुए पूरे 3000 ग्राम सोने – जिसकी अनुमानित कीमत ₹2.55 करोड़ है – को भी बरामद कर लिया गया।

मुंबई जैसे व्यस्त शहर में दिनदहाड़े हुई इस गंभीर वारदात का इतनी तेज़ी से खुलासा कर और 100% लूटी गई संपत्ति वापस लाकर मुंबई पुलिस ने एक बार फिर अपनी दक्षता का परिचय दिया है।

यह उल्लेखनीय कार्रवाई बृहन्मुंबई के माननीय पोलिस आयुक्त श्री देवेन भारती, माननीय सह पोलिस आयुक्त (अपराध) श्री लखमी गौतम, माननीय सह पोलिस आयुक्त (कार्यक्रम एवं सुरक्षा) श्री सत्यनारायण, माननीय अपर पोलिस आयुक्त (अपराध) श्री शैलेश बलकवडे, माननीय अपर पोलिस आयुक्त (मध्य प्रादेशिक विभाग) श्री विक्रम देशमाने, माननीय पोलिस उपायुक्त (प्रकटीकरण) श्री राज तिलक रोशन तथा माननीय पोलिस उपायुक्त (परिमंडल-3) श्री कृष्णकांत उपाध्याय के कुशल मार्गदर्शन में मुंबई पोलिस की विभिन्न टीमों द्वारा संयुक्त रूप से की गई है।
Tags :-

Post a Comment

0 Comments
P