विधायाक डॉ. जितेंद्र आव्हाड के मार्गदर्शन में ठाणे महानगरपालिका द्वारा 2026 के हज यात्रियों के लिए कौसा-मुंब्रा स्थित स्वतंत्रता सेनानी हकीम अजमल खान अस्पताल में हज यात्रियों की सुविधा हेतु 31 मार्च तक मुफ्त टीकाकरण और वैद्यकीय प्रमाणपत्र शिविर का आयोजन किया गया है।
ठाणे ; बता दें कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हज पर जाने वाले श्रद्धालुओं को भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशानुसार कई महत्वपूर्ण प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने होते हैं, जिनमें सरकारी अस्पताल द्वारा जारी किया गया वैद्यकीय फिटनेस प्रमाणपत्र आवश्यक होता है। इस प्रमाणपत्र के लिए मुंब्रा-कौसा की जनता को काफी परेशानी होती थी। जनता की असुविधा को देखते हुए *NCP (SP) मुंब्रा-कलवा अध्यक्ष शमीम अहमद खान, ठामपा विरोधी पक्ष नेता अशरफ शानू पठान, वरिष्ठ नेता सिराज डोंगरे, इमरान सुरमे, जफर सैयद एवं पक्ष के सभी नगरसेवक-नगरसेविका यासीन कुरैशी, सुधीर भगत, मोतीराम भगत, मनीषा भगत, पल्लवी जगताप, शाकिर शेख, मरजिया पठान, बुद्धभूषण गोटे, साकिब दाते* के प्रयासों से 31 मार्च 2026 तक *मुफ्त आरोग्य शिविर* का आयोजन किया गया है।
इस शिविर में ठाणे *महानगरपालिका के अतिरिक्त आरोग्य सेवा महासंचालक* के आदेशानुसार मुंब्रा स्थित *हकीम अजमल खान अस्पताल में QMMV और SIV का टीकाकरण* किया जाएगा।
*शमीम अहमद खान और अशरफ शानू पठान* ने मुंब्रा-कौसा के सभी हज पर जाने वाले *हाजी हज़रात* से अपील की है कि इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।