ठाणे: ठाणे शहर में दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले दो शातिर आरोपियों को ठाणे क्राइम ब्रांच की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी हत्या के प्रयास के एक मामले में फरार चल रहे थे।
यह कार्रवाई Kapurbawdi पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निलेश लालचंद यादव (31), निवासी कळवा पूर्व, और ओमकार सतीश भोसले (28), निवासी वर्तकनगर, ठाणे के रूप में हुई है। 19 मार्च 2026 को दोपहर करीब 3:30 बजे एंटी-एक्सटॉर्शन सेल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को उनके घरों से हिरासत में लिया।
कार्रवाई में उपनिरीक्षक भूषण कापडणीस, पुलिस हवलदार शिंदे समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों का चिकित्सीय परीक्षण कर उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए कापुरबावडी पुलिस स्टेशन में पेश किया गया।
इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शैलेश साळवी ने कहा, “दोनों आरोपी आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं और फरार थे। उनकी गिरफ्तारी से संभावित आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगी है। मामले की आगे जांच जारी है।”