मलाड़ के चिंचोली बंदर के पास धड़ल्ले से मोरया और जश्न बियर बार में कानून और नियमों को खुलेआम ताक पर रखकर अवैध गतिविधियाँ संचालित होने के गंभीर आरोप सामने आए हैं।
सूत्रों के अनुसार, इस बार में तय सीमा का उल्लंघन करते हुए बड़ी संख्या में लड़कियों को रखा जाता है। इतना ही नहीं, अंदर एक गुप्त कमरा (सीक्रेट रूम) बनाए जाने की भी जानकारी मिली है, जहाँ पुलिस की दबिश के दौरान लड़कियों को छिपा दिया जाता है।
सूत्रों के अनुसार इस बार के मालिकों कि पहुँच काफी ऊपर तक बताई जाती है। इसी कारण यहाँ नियमों और कानून की अनदेखी करते हुए बेखौफ तरीके से काम किया जाता है।
बताया जाता है कि ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बार में लड़कियों द्वारा अश्लील हरकतें भी की जाती हैं, जो सीधे तौर पर कानून का उल्लंघन है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब भी पुलिस को शिकायत मिलती है और दबिश दी जाती है, तब गुप्त कमरे का इस्तेमाल कर सच्चाई छिपाने की कोशिश की जाती है।
👉 गंभीर सवाल उठते हैं:
क्या इन बार में मानव तस्करी या अवैध रूप से लड़कियों को रखा जा रहा है?
क्या डांस करने वाली लड़कियों में विदेशी (विशेषकर बांग्लादेशी) शामिल हैं?
आखिर किनके संरक्षण में यह सब चल रहा है?
📢 मांग: पुलिस प्रशासन से मांग है कि इस बार पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए, गुप्त कमरों की जांच हो और वहाँ काम करने वाली सभी लड़कियों की वैधता की जांच की जाए।
अगर ये आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह मामला सिर्फ नियम उल्लंघन का नहीं, बल्कि एक बड़े संगठित अवैध नेटवर्क का भी हो सकता है। मनपा भी पूरे बार कि जांचकर कायदे से कार्रवाई करे ।